फिरोजाबाद/मक्खनपुर। जानलेवा हमले के मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर थाना मक्खनपुर के दरोगा विकास कुमार अत्री को लाइन हाजिर कर दिया है। थाना नारखी क्षेत्र के शाहपुर निवासी प्रवेश पुत्री विशंभरदयाल की शादी शिकोहाबाद के मोहम्मदमाह निवासी अरुण कुमार पुत्र हरिओम यादव के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। ससुरालीजनों द्वारा परेशान करने के मामले में थाना शिकोहाबाद में मामला दर्ज कराया था। समझौते के लिए बुलाने के दौरान थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गैलरई में प्रवेश व उसके भाई प्रवीन पर जानलेवा हमला किया था।
इसकी विवेचना थाना मक्खनपुर के एसआई विकास कुमार अत्री कर रहे थे। आरोपी पक्ष ने डीएम-एसएसपी से शिकायत की थी। जांच में त्रुतिपूर्ण विवेचना करने का उन्हें दोषी पाए जाने पर विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि एसआई ने त्रुटिपूर्ण विवेचना की थी। पुन: मेडिकल नहीं कराया था। इधर शाहपुर निवासी प्रवीन कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर पर आरोपियों को बचाने का आरोेप लगाते हुए कार्रवाई करने व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। संवाद