फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कर रही हर वर्ग के लिए कार्य: अक्षय

Fri, 07 Aug 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशाल साइकिल  रैली निकाली गई। दीपा का चौराहा पर रैली का शुभारंभ फीरोजाबाद सांसद अक्षय यादव और जिला प्रभारी मंत्री राजकिशोर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद अक्षय यादव, मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।  प्रदेश के 50 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना से जोड़ा गया है।  वहीं मरीजों के लिए तत्काल एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई  है। मेधावियों को लैपटॉप प्रदान किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। इधर, रैली में सैकड़ों युवा सपाई साइकिल लेकर गगनभेदी नारे लगाते चल रहे थे। रैली मुख्य बाजार, बल्देव रोड, दीक्षित कॉम्प्लेक्स, कोतवाली, भारत माता चौक, सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चौराहा पहुंची। इसके बाद रैली फीरोजाबाद रोड से होते हुए गढ़ी जाफर पहुंची। हालांकि तेज बारिश के कारण रैली को यही पर समाप्त कर दिया गया। रैली में नगर अध्यक्ष ललित जैन, डा. सत्य प्रकाश धनगर, विजय आर्या, सत्यवीर यादव, अशोक यादव,  चंद्रवीर यादव, सुरेंद्र सिंह पौनियां, राजकुमार राठौर, सुभाष कक्कड़, मुईनुद्दीन कुरैशी, निरंजन सिंह  धनगर, मुनव्वर अली, हुकुम सिंह प्रधान, वीरेश यादव, रामकिशन यादव, डा. रामवीर सिंह धनगर,  मोहम्मद फहीम, अनुराग मेवाती, शैलेन्द्र वाल्मीकि, नीरज जादौन, अश्वनी यादव, सोनू यादव, प्रहलाद सिंह यादव, किशनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।



स्टेशन रोड पर लगा जाम
टूंडला (ब्यूरो)। सपा की विशाल रैली को लेकर नगर के मुख्य वीआईपी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।  इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी हुई। इससे लोगों को अलग-अलग रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।  
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष हुए चुटैल
टूंडला (ब्यूरो)। साइकिल रैली के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में सांसद के साथ फोटो खिंचाने की होड़ मची रही। वहीं फीरोजाबाद हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव साइकिल सहित गिर गए। इसके चलते उनके हाथ में चोट आई।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें