फिरोजाबाद। जिलेभर में मकर संक्राति पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कहीं खिचड़ी तो कहीं कंबल वितरण हुआ। विभिन्न संगठनों द्वारा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। दान देने के लिए लोगों ने गजक के साथ अन्य सामान की खरीदारी की।
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में मटसेना क्षेत्र के गांव सरगवां में श्री गोपाल जी महाराज मंदिर पर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिरोजाबाद सांसद डॉ. चंद्रसैन जादौन ने कहा कि हिंदू होने की वजह से किसी जाति के नहीं हमारे अंदर अलग-अलग जाति के होने के बाद भी भाईचारे की भावना होती है।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक रमाकांत पचौरी ने सांसद का स्वागत किया। इस मौके पर साधु संतों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में राकेश त्यागी, निशांत मिश्रा, अनिल उपाध्याय, उमाकांत पचौरी, श्रीकृष्ण शर्मा, श्याम यादव आदि मौजूद रहे।
समिति ने वितरित किए कंबल
मक्खनपुर। नर नारायण सेवा द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन गांव कुड़ी खेरिया में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि में एसडीएम शिकोहाबाद एकता सिंह, सीओ शिकोहाबाद इंद्रप्रभा, शिकोहाबाद टूंडला अजय सिंह चौहान, बीडीओ हाथवंत पंकज सिंह रही। इस मौके पर डॉ. रजत कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 151 कंबल का वितरण भी हुआ। संचालन डॉ. सुधीर कुमार बघेल ने किया। इस दौरान प्रधान प्रमोद बघेल, रामप्रकाश मैनेजर, रुपेंद्र यादव, राकेश यादव, राजेश बघेल, ओमवीर बघेल आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने किया खिचड़ी वितरण
कठफोरी। कस्बा कठफोरी में दान देकर कंबल वितरित किए गए। स्कूली बच्चों ने जहां खिचड़ी का वितरण किया। वहीं शिक्षा सागर हायर सेंकेड्री स्कूल के प्रबंधक द्वारा कंबल वितरण हुआ।