फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने लगाया आरोप, पारित प्रस्तावों पर नहीं होता कार्य

विज्ञापन
शिकोहाबाद नगर पालिका में बोर्ड मीटिंग में अपनी बात रखते हुए सभासद। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर पालिका परिषद में आयोजित बोर्ड मीटिंग हंगामेदार रही। सभासदों ने बोर्ड मीटिंग में पास हुए प्रस्तावों पर कार्य न होने का आरोप लगाया। इसके साथ ही वार्ड में दस हजार रुपये तक के छोटे कार्य सभासद द्वारा तथा उनका शीघ्र भुगतान कराने की बात रखी। जिसे पालिकाध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया और शीघ्र ही इसे लागू करने की बात कही।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव, कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम, एफएसआई दिनेश यादव, कुलदीप यादव के साथ ही सभी 25 वार्ड सभासद व प्रतिनिधि मौजूद रहे। मीटिंग में एक सभासद प्रतिनिधि ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल हो गए लेकिन बोर्ड मीटिंग में रखे प्रस्तावों पर आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है।
वहीं दस हजार रुपये तक के कार्य वार्ड में सभासद द्वारा कराए जाने वाला प्रस्ताव दोबारा सर्वसम्मति से मीटिंग में रखा गया। वार्ड संख्या सात की सभासद ललिता कुमारी ने वार्ड में गंदगी और जलभराव के शीघ्र निस्तारण की मांग की। बैठक में सनी यादव, नीरज कुमार, प्रेम कुमारी, राजकुमारी, आशीष गुप्ता, श्यामबाबू, गौतम यादव, पंक्षी यादव, ऋतिक यादव, अंजुम बेगम, सलीम मास्टर, रेनू बघेल, दिलीप यादव (देव) सभासद प्रतिनिधि रॉकी यादव, अरविंद, रफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें