फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दूसरे दिन भी मकर संक्रांति पर रही खिचड़ी की धूम

विज्ञापन
मोहल्ला मीरखलील में कश्यप धर्मशाला में समाज के लोग खिचड़ी वितरित करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मकर संक्रांति दो दिन की रही। इस लिए रविवार को भी नगर में मकर संक्रांति का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर में जगह-जगह खिचड़ी वितरण और कंबल वितरण किए।
विज्ञापन

भाजपा नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में खिचड़ी वितरण हुआ। जिसमें सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौंन, पूर्व विधायक हरिओम यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, डॉ. रामकैलाश यादव, सुशील यादव, सतीश यादव, अनिलकुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री कश्यप पंचायती धर्मशाला मीर खलील में मकर संक्रांति के पावन त्योहार पर कश्यप समाज ने खिचड़ी वितरण का आयोजन किया। अध्यक्षता नंदराम निषाद ने की।
इस अवसर पर नंदकिशोर कश्यप अध्यक्ष कश्यप समाज, आसाराम बापू ,रमेश चंद कश्यप, राम प्रकाश कश्यप, हीरालाल कश्यप, नानक चंद कश्यप, संजीव कुमार कश्यप, पवन कश्यप मौजूद रहे। शिव कल्याण सेवा संस्धान (रोटी बैंक) ने गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। खिचड़ी भोग का प्रसाद भी बांटा। इस अवसर पर संस्थापक राजीव गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, सोनी गंभीर, संजीव गुप्ता, वरुण सिंघल,डॉ. रंजीत सिंह, नवीन अग्रवाल,संजीव आहूजा, राजकुमार अग्रवाल,दिनेश गुप्ता, ठाकुर अश्वनी सिंह, रविंद्र सिंह, हरचरन सिंह चन्नी, आकाश गुप्ता मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद में पालिका द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम यादव, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक दिनेश यादव, नानक चंद्र कश्यप, कुलदीप सिंह, डॉ. अजब सिंह, अतुल कुमार, बंटी, रजनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें