फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फरिहा क्षेत्र के गांव नगला सुखी निवासी ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गांव नगला सुखी निवासी रुकमपाल (40) ट्रक चालक था। शनिवार शाम को वह गांव पहुंचा तो बच्चे और पत्नी घर पर नहीं थी। इस पर पड़ोस के गांव करैजिया में निवास करने वाले अवधेश के यहां चला गया था। खाना खाने के बाद रुकमपाल अवधेश के घर पर ही सो गया। सुबह रुकमपाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी अवधेश ने मृतक के परिजन को दी। रुकमपाल की मौत की खबर पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रुकमपाल के बेटे लकी ने पिता की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए फरिहा थाना पुलिस को सूचना दी। फरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का वीडियो भी बनाया। थानाध्यक्ष फरिहा शिवभान सिंह राजावत का कहना है कि ट्रक चालक की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने को अपने मामा के यहां गए थे। ट्रक चालक की मौत की खबर पर वह भी गांव आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें