फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मंदिर के पुजारी को पीटने के मामले में दूसरे पक्ष से दी गई तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के यदुवंश नगर स्थित एक मंदिर के पुजारी को पीटने के मामले में शनिवार को दूसरे पक्ष से महिलाओं ने तहरीर दी है। पुजारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि कुछ लोग जगह पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसको लेकर उनकी पिटाई की गई और आरोपी रुपये लूट ले गए हैं। शनिवार को दूसरे पक्ष से कई महिलाएं कोतवाली पहुंची। पुजारी पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। बताया कि मंदिर का निर्माण सामूहिक रुपये से कराया है। पुजारी यहां आने वाली महिलाओं से अश्लील हरकतें करता है। एक महिला ने आरोप लगाया कि नवरात्र के पहले शाम को मंदिर पर कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा था, तभी पुजारी आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन तोड़ ली। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर ने बताया कि मंदिर पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद है। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें