फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों पर रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 21 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के मंदिरों पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा जनपद में कांवड़ों में गंगाजल भरकर शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया जाएगा। सुबह से ही शांतेश्वर महादेव मंदिर ग्राम सांती , मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, गोपाल आश्रम, पंचमुखी महादेव मंदिर पर भक्तों का रैला उमड़ेगा। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति की देखरेख में स्वार्गाश्रम छारबाग थाना लाइनपार पर दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का आयोजन 20 फरवरी को किया जाएगा।
21 फरवरी सुबह 10 बजे से भगवान शिवजी की शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर छोटा चौराहा घंटाघर बजरिया, सब्जी मंडी, लोहा मंडी, चंद्रवार गेट थाना दक्षिण होते हुए श्यामनगर, रामनगर, छारबाग स्थित स्वर्गाश्रम तक निकाली जाएगी। एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा है कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि जनपद में किसी भी स्थान पर कोई नई परंपरा शुरुआत न हो और परंपरागत रूप से होने वाली पूजा अर्चना भी शांतिपूर्वक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें