महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन में जो किया वह सभी के लिए प्रेरणा है। उनके द्वारा लिखी गई रामायण और भगवान श्रीराम के पुत्र लव-कुश का पालन करते हुए दी गयी शिक्षा-दीक्षा को हमेशा याद रखा जाएगा। यह बातें चुल्हावली स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विधायक राकेश बाबू ने कहीं।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि किसी जाति या धर्म के नहीं अपिति पूरे समाज के लिए प्रेरणा श्रोत रहे। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर सभी को आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस अवसर पर बसंत कुमार लोहिया, बाबू लाल पाथरे, संजय मेवाती, शैलेंद्र वाल्मीकि, हरी शंकर, दयाशंकर इंजीनियर, नीरू पाथरे, सचिन पाथरे, संदीप खरे, चंदन पाथरे, अरुण खरे और पवन पाथरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।