फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा बचाएं अथवा राजस्व वसूली बढ़ाएं’

Wed, 28 Oct 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी एसडीओ, जेई ऊर्जा बचाएं अथवा राजस्व वसूली बढ़ाएं। लक्ष्य के मुताबिक राजस्व वसूली नहीं करने वाले बाहर जाने को तैयार रहें। बकाएदारों पर सख्ती से कार्रवाई करें। डिसकनेक्शन और एफआईआर दर्ज कराएं। जनपद का थ्रू् रेट हर हाल में तीन रुपये से कम नहीं आना चाहिए।  यह निर्देश दक्षिणांचल विद्युत वितरण लि. के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायन सिंह ने समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में एमडी ने विद्युत विभाग के विकास कार्यों के साथ राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अवर अभियंता वाइज ऊर्जा एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान कई अवर अभियंताओं की प्रगति खराब मिलने पर उन्हाेंने कड़ी नाराजगी जताई। 

उन्होंने कहा कि जनपद के लिए प्रतिमाह 1200 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी जा रही है। इसका मूल्य करीब 34 करोड़ रुपये है। बिजली खरीद के सापेक्ष जनपद का थ्रू रेट कम से कम तीन रुपये आना चाहिए। इससे कम थ्रू रेट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। फीरोजाबाद टाउन के लिए 4.50 और शिकोहाबाद टाउन के लिए छह रुपये थ्रू रेट निर्धारित किया गया। कहा कि जिस फीडर का लाइन लॉस 15 प्रतिशत आ जाएगा, वहां 22 घंटे सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

एमडी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिल जमा हो रहे हैं, लाइन लॉस कम है, उन क्षेत्रों में अधिक सप्लाई दें। कहा कि अगले माह सभी एक्सईएन, एसडीओ जेई के कार्यों की पुन: समीक्षा होगी। बैठक में डायरेक्टर कॉमर्शियल सत्यवीर सिंह राठौर, डायरेक्टर टेक्निकल एसपी भारती, एसई वाईपी सिंह, एसई स्टोर अंशुल अग्रवाल, एसई आरएपी-आरपी टाउन आईपी सिंह, एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद, महेश चंद्रा, आरबी रॉय, एसएल अग्निहोत्री, ब्रजेश कुमार, वीपी कठेरिया, प्रमोद कुमार सहित सभी एसडीओ, जेई, एकाउंटेंट व बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें