फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धूमधाम से निकाली महाराजा सूरजमल की शोभायात्रा

Sat, 14 Feb 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला में महाराजा सूरजमल की शोीाायात्रा निकालते जाट समाज के लोगसंवाद - फोटो : टूंडला में महाराजा सूरजमल की शोीाायात्रा निकालते जाट समाज के लोग संवाद
विज्ञापन
टूंडला। महाराजा सूरजमल की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही विचार गोष्ठी कर जाट समाज के लोगों का सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष व शोभायात्रा के अध्यक्ष चौधरी भंवर सिंह ने किया। दीपा का चौराहा से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहा पहुंची। यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय प्रागंण में जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान शिव की झांकी उसके बाद फिल्म अभिनेता दारा सिंह, चौधरी अजित सिंह, अभिनेता धर्मेंद्र एवं अन्य जाट समाज के महापुरुषों व शहीदों की झांकियां चल रही थीं। अंतिम डोला महाराजा सूरजमल महाराज का था। इसका शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, हरीश चौधरी, अमित चौधरी, उदयवीर पौनियां, शरद पौनियां, सुशील चक, सत्येंद्र धनगर, देशराज सिंह, महाराज सिंह धनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें