टूंडला (फिरोजाबाद)। महाराजा सूरजमल जाट समाज के शिरोमणि थे। समाज के लोगों को एकजुट होकर तरक्की करनी होगी। यह बातें पूर्व विधायक एवं ऑल इंडिया जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रताप चौधरी ने फ्रेंडस क्लब पर महाराजा सूरजमल की जयंती अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहीं।
सादाबाद के पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा कि संगठन के बल पर ही समाज की पहचान होती है। पूर्व विधायक लहटू ताऊ ने कहा कि संगठित समाज किसी भी विषम परिस्थति को अपने अनुकूल बना सकता है। शोभायात्रा का शुभारंभ कंपनी बाग मैदान से हुआ। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
इस मौके पर राजीव गुप्ता, अनिल चौधरी, भूपेन्द्र, मुकेश कुमार, प्रेम सिंह, राजपति सिंह, नेम सिंह, भगवान सिंह, हरीश चौधरी, पवन चक, शैलेन्द्र निषाद, सुरेन्द्र चौधरी, प्रताप चैधरी, रंधीर चौधरी, लाल बहादुर सिंह, उदय प्रताप, जौंटी चौधरी, दीपक ठेनुआ, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन दीपक चौधरी ने किया।
इनकी झांकियां रहीं शामिल
सबसे आगे हनुमान जी, रामचन्द्र दरबार, भारत माता, महाराजा सूरजमल, सरदार भगत सिंह, दारा सिंह, राजा मान सिंह, राजा बच्चू सिंह, चौधरी चरण सिंह, नाहर सिंह, रणजीत सिंह, बीरी सिंह, जसवंत सिंह, बाबू सिंह सोलंकी, महेन्द्र सिंह टिकैत, साहब सिंह वर्मा समेत अन्य झांकियां शामिल रहीं। संवाद