फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्श्वनाथ जिनालय में हुआ महामृत्युंजय विधान

विज्ञापन
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महामृत्युंजय विधान में पूजा करते श्रद्घालु। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भगवान नेमिनाथ के भव्य पंचकल्याणक महोत्सव मरसलगंज की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन नगर खेड़ा के संत सदन में महामृत्युंजय विधान का आयोजन किया गया। जैन मुनि सुरत्न सागर महाराज के सानिध्य में पूजा करके श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह भगवान नेमिनाथ का जलाभिषेक किया गया। संगीतमय भगवान नेमिनाथ की जिन पूजा कराई गई। कोरोना महामारी विनाशक महामृत्युंजय विधान जैन मुनि के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डेविड जैन, मंत्री राजेश जैन, प्रफुल्लित जैन, संजय जैन, मुकेश जैन आदि पदाधिकारियों ने पूजा में भाग लिया।
पंचकल्याणक कमेटी ने चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंटकर जैन मुनि की स्वीकृति मांगी। श्री बाहुबली दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के सुकमाल जैन, प्रवीण जैन, विजय जैन आदि पदाधिकारियों ने भी जैन मुनि को चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया। मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया कि 27 जून रविवार को सुबह 6:30 बजे लगभग 300 वर्ष प्राचीन अतिशयकारी भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का प्रथम बार महामस्ताभिषेक जैनमुनि के सानिध्य में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें