फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागौरी को नेजा और चढ़ावा चढ़ाकर मांगी खुशहाली

Tue, 04 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर झूमते श्रद्ध्ालु।
विज्ञापन
सुहागनगरी में मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के दिन पूरे शहर में नेजा चढ़ाने एवं दंडौती परिक्रमा करने वालों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। मंदिरों में जगह-जगह फूलबंगला सजे तथा प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

 मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन पर मंगला दर्शन करने वालों की सुबह सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में सुबह से देर रात तक हवन यज्ञ का क्रम चलता रहा। आगरा के कलाकारों द्वारा मां राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर भव्य फूल बंगला सजाया गया। कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों पर फूलबंगला के दर्शनों को भीड़ उमड़ी। मंदिरों पर प्रसाद व अष्टमेवा का वितरण किया गया। मंदिर के अध्यक्ष विशनचंद्र अग्रवाल बताते हैं कि कैलादेवी मंदिर में नवरात्र में लोग नेजा चढ़ाने आते हैं। नवरात्रि में सप्तमी अष्टमी व नवमीं को सबसे अधिक अधिक नेजा चढ़ाए जाते हैं।

बाक्स--
 प्राचीन दुर्गा माता मंदिर बना आस्था का केंद्र
फरिहा। क्षेत्र में स्थापित 70 साल पुराना प्राचीन मां दुर्गा माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है। नवरात्र मेले में हर साल यहां भव्य मेले का आयोजन होता है। माता के दर्शन को आने वाले सैकड़ों श्रद्धालु नेजा चढ़ाकर मनौतियां मांगते हैं। मंदिर के संस्थापक डा. दिनेशचंद्र शर्मा बताते हैं कि मान्यता के अनुसार गांव वालों को स्वपभन आया था कि गांव में जमीन के अंदर माता की मूर्ति है। इसके बाद जमीन खुदाई में मां दुर्गा की मूर्ति निकली। गांव वालों ने बैंडबाजों के साथ मूर्ति की स्थापना कराई। धीरे-धीरे मंदिर का भव्य निर्माण हुआ। मान्यता के अनुसार माता के दर्शन पूजन से संक्रामक रोगों से मुक्ति होती है। अध्यक्ष रामवीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 15 सदस्यीय कमेटी मंदिर की व्यवस्थाओं की देखरेख करते हैं।
विज्ञापन

शाम से शुरू हुआ दंडौती परिक्रमा का दौर
अष्टमी के दिन शाम से शहर में दंडौती परिक्रमा का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालु टोलियों के रूप में दंडौती लगाते हुए कैलादेवी मंदिर पहुंचे। शहर के कोटला रोड, रामलीला चौराह, हनुमान रोड, दम्मामल नगर, सर्विस रोड, गंज मोहल्ला, डाकखाना चौराहा, सदर बाजार में दंडौती लगाने वालों की भीड़भाड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें