फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर चेकिंग के दौरान किशोरी से छेड़छाड़ पर हंगामा, मारपीट

Tue, 03 Nov 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ को लेकर नई बस्ती में तनाव हो गया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान पथराव किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा लिखा है।
विज्ञापन


  रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शीतल खां निवासी रहीस खां पुत्र काले खां विद्युत विभाग में मीटर रीडर के पद पर तैनात है। मंगलवार शाम करीब चार बजे रहीस खां अपने साथी इंजमाम के साथ नई बस्ती में एक मकान में रीडिंग लेने घर में घुस गया। आरोप है कि घर के अंदर किशोरी को अकेला देख आरोपी रहीस ने अपने साथी के साथ उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी द्वारा शोरगुल करने पर एकत्रित लोगों को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया।

इस पर लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। जानकारी पर रहीस के साथी मौके पर पहुंच गए और घटना का विरोध करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव किया गया। मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय लोगों ने इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल दक्षिण श्रीप्रकाश चंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले को शांत कराया। उधर, किशोरी पक्ष से दी गई तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल दक्षिण ने पथराव की घटना से इनकार करते हुए कहा है कि दोनों पक्षों के खिलाफ छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हुई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें