फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में सेंट पीटर्स रहा विजयी

Tue, 13 Sep 2016 11:26 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में सेंट पीटर्स रहा विजयी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाईवे स्थित भूड़ा पुल के निकट सेंट डोमिनिक्स एकेडमी में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार रामनरायन वर्मा व फादर थामस ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस औरैया, सेंट ऐंथनी फतेहगढ़, सेंट पौल छिबरामऊ, सेंटमैरी इटावा, सेंट पीटर्स जसवंत नगर, सेंट डोमिनिक्स अकेडमी शिकोहाबाद सहित 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें सेंटमैरी इटावा, सेंट डोमिनिक्स अकेडमी शिकोहाबाद, जसवंत नगर व दिवियापुर की टीमें सेमी फायनल में पहुंची। फाइनल मैच सेंट पीटर्स जसवंत नगर व सेंट मैरी इटावा के मध्य खेला गया। इसमें सेंट पीटर्स जसवंत नगर विजयी रहा। फादर विनोय तथा फाद जिनोश जैकब द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें