फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद से गांव लौट रहे युवक से 35 हजार की नकदी,मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में ऊबटी के पास युवक से मारपीट करने के साथ 35 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट के बाद उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। परिजन घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए। परिजनों ने कुछ सुंघाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के गांव जहांगीरपुर गैलरई (छोटी) निवासी टीटू यादव (27) शुक्रवार शाम को रुपये उधार लेने शिकोहाबाद गया था। देरशाम घर लौटते समय गांव ऊवटी के पास स्थित कोल्डस्टोरेज के उसे तीन चार बदमाश मिल गए। उन्होंने मारपीट करने के साथ ही जेब में रखा मोबाइल और 35 हजार रुपये छीन लिए। टीटू की पिटाई करने के साथ उसके कंधे में किसी धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। परिजनों की मानें तो पिटाई करने के बाद उसको गांव (जहांगीरपुर गैलरई) के पास छोड़कर चले गए।
इसकी जानकारी हुई तब ग्रामीणों ने उसे गांव के बाहर पड़ा देखा है। घटना की जानकारी होने के बाद उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए हैं। परिजनों ने बताया कि ऐसा लगता है कि इसे कुछ सुंघा दिया है। क्योंकि सही ढंग से घटना की जानकारी नहीं दे पा रहा है। परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर को टीटू की पत्नी ने बेटी के जन्म दिया था। मूल आने के कारण उसका कार्यक्रम 11 जनवरी को होना था।
विज्ञापन

इसके कारण पैसे उधार लेने के लिए शिकोहाबाद गया था। इस दौरान यह घटना हो गई। पीड़ित ने अभी थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद सुनील कुमार तोमर ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है न कोई तहरीर आई है। यदि कोई तहरीर देगा तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें