फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख के मृत बकाएदार को एसडीएम ने हवालात में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एसडीएम ने गुरुवार को नसीरपुर के गांव अब्बासपुर में साढ़े तीन लाख रुपये के बकाएदार को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है। अब्बासपुर निवासी रामनिवास के नाम ट्यूबवेल है। जिसका उन्होंने कई सालों से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। उपभोक्ता पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का बकाया है। विभाग ने उसकी आरसी काट दी। अमीन आरसी को लेकर गांव पहुंचा और किसान को उसकी जानकारी दी। इसके बाद विभाग उपभोक्ता को तलाशता रहा।
विज्ञापन

जब इसकी समीक्षा तहसीलदार ने की तो अमीन ने उसे मृत बताया। इस पर गुरुवार को एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह और तहसीलदार ने गांव पहुंच बकायेदार को हिरासत में लिया। हालांकि अमीन उदयवीर सिंह का कहना है रामनिवास पर बिजली का साढ़े तीन लाख रुपये बकाया था। जिसकी सूची तहसीलदार को दी गई थी। सूची में भूल से रामनिवास के नाम के आगे टिक लग गया था जबकि आरसी पर उन्हें मृत नहीं दर्शाया है। इस संबंध में एसडीएम देवेंद्र कुमार ने बताया कि अमीन ने रामनिवास को सूची में मृत दर्शाया है। जिसकी जांच की गई तो वह जीवित मिला है। बकाएदार को बचाने के प्रयास में अमीन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें