फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन के बाद खुली दुकानें, बाजार में लगा जाम

विज्ञापन
सोमवार दोपहर गांधी पार्क चौराहे पर लगा जाम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वीकेंड लॉकडाउन के दो दिन बाद सोमवार को दुकानें खुलीं तो बाजार में जाम लग गया। सदर बाजार सहित अन्य बाजार में काफी देर तक जाम लगा रहा। सर्विस रोड पर भी जाम के हालात रहे। शनिवार और रविवार के वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुले तो भीड़ उमड़ पड़ी। दो दिन चूड़ी के गोदाम और ट्रांसपोर्ट कंपनियां भी बंद रहीं। बाजार खुलते ही सुबह से ट्रांसपोर्ट कंपनियों से माल लेकर रेहडी, ठेल, स्कूटर रेहडी, चूड़ी से लदे ठेल बाजार में निकल पड़े। खरीदारी के लिए लोग भी बाजार निकले। इससे सदर बाजार सहित अन्य बाजारों में भीड़ रही। भीड़ और वाहनों के चलते बाजार में जाम लग गया।
विज्ञापन

पुराने सिनेमा चौराहे से घंटाघर तक दोपहर 12 बजे जाम की स्थिति रही। जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, शिवाजी मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। गांधी नगर चौराहे पर भी जाम लगा रहा। ई रिक्शा, दो पहिया वाहन, ठेल जाम में फंसे रहे। इस दौरान चार पहिया वाहनों को भी बाजार में नहीं रोका गया इससे गंभीर स्थिति हो गई। कोटला चुंगी चौराहे पर पूरे दिन जाम जैसी स्थिति रही। वाहनों के दबाव से सुभाष तिराहे पर भी जाम लगा रहा। जलेसर रोड पर जाम लगने पर लोगों ने आर्य नगर की गलियों का रास्ता पकड़ा तो आर्य नगर की गलियों में भी जाम लग गया। गांधी पार्क चौराहे पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही। दोपहर एक बजे स्टेशन रोड जाने वाले रास्ते पर भी वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें