फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: सोमवार सुबह तक लॉक हुआ बाजार, रास्ते किए गए सील

Sun, 12 Jul 2020 01:14 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने लगाया बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनलॉक टू के बीच शुक्रवार रात दस बजे से शुरू हुए 55 घंटे के लॉकडाउन में शनिवार सुबह से शहर से कस्बों तक बाजार पूरी तरह से बंद रहा। शहर के प्रमुख रास्तों पर लगे बैरियरों पर पुलिस नजर आई। डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी सचिंद्र पटेल भी बाजार का राउंड लेते रहे। हालांकि कांच कारखानों में काम चलता रहा लेकिन बाजारों में सन्नाटा रह। इस दौरान मेडिकल स्टोर के साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रही।
विज्ञापन




प्रदेश सरकार के निर्देश पर लागू लॉकडाउन शुक्रवार रात से शुरू हो गया। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए रात में ही पुलिस फोर्स मुस्तैद हो गई। शनिवार को शहर के प्रमुख स्थान घंटाघर, इमामबाड़ा, रसूलपुर, आसफाबाद और सुभाष तिराहा के साथ नगल बरी चौराहा, जाटवपुरी चौराहा पर पुलिस तैनात रही। जाटवपुरी चौराहा से रामगढ़ जाने वाला मार्ग और हाजीपुरा जाने वाला मार्ग पूरी तरह से सील कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त ककरुऊ कोठी और बंबा चौराहा पर भी पुलिस द्वारा बैरियर आदि लगा दिया गया था। सुभाष तिराहा पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग करने के साथ ही नियमों का पालन और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही थी। सदर बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को गांधी पार्क चौराहा पर लगाए गए बैरियर पर रोका जा रहा था। शहर के अंदर केवल जरूरी कार्य से निकलने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। कोटला चुंगी चौराहा के साथ जलेसर रोड चौराहा पर भी पुलिस फोर्स तैनात नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहे मंदिरों के पट बाहर से किए दर्शन
लॉकडाउन के बीच शनिवार को शहर के सभी प्रमुख मंदिर बंद रहे। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर सहित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के पट बंद होने के कारण भक्त बाहर से ही दर्शन करते नजर आए।

बंद रहा किराना मार्केट, गली मोहल्लों में भी नहीं खुली दुकानें
लॉकडाउन के कारण शहर का प्रमुख किराना बाजार शनिवार को पूरी तरह से बंद रहा तो गंज चौराहा के साथ शीतल खां रोड, 60 फुटा रोड, रसूलपुर, नालबंद क्षेत्र, सुहागनगर, हाजीपुरा, रामगढ़ रोड, जलेसर रोड, कोटला रोड पर किराने की दुकानें भी बंद थी। वहीं गली-मोहल्लों में भी दुकानें पूरी तरह से बंद नजर आईं।

बंद रहीं शहर की सभी सब्जी मंडी
सुहागनगर, रसूलपुर, आसफाबाद, जलेसर रोड स्थित झील की पुलिया और बजरिया तथा हिमायूंपुर की सब्जी मंडी बंद रही। बजरिया स्थित सब्जी मंडी में कुछ सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानों को खोला गया था। इस दौरान थाना दक्षिण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद करा दिया। वहीं मंडी में खड़े सब्जी विक्रेताओं को भी पुलिस ने गलियों में जाकर सब्जी बेचने के निर्देश दिए।

नहीं मिले वाहन, पैदल पहुुंचे घर
लॉकडाउन के बीच शनिवार को ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के साथ अन्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद था। ऐसे में गोमती एक्सप्रेस से फिरोजाबाद पहुंचे लोगों को पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ा। राजा का ताल निवासी रोहन कुमार ने बताया कि वह अपनी चाचा और दो बच्चों के साथ कुछ दिन पूर्व नानी को देखने फफूंद गए थे। शनिवार सुबह वह गोमती एक्सप्रेस से फिरोजाबाद आ गए। रेलवे स्टेशन से राजा का ताल जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला।

दूध-सब्जी की आपूर्ति जारी रही
लॉकडाउन में दूध और सब्जी की आपूर्ति जारी रही। दूधिया घरों तक दूध देने पहुंचे। सब्जी विक्रेता गली-मोहल्लों और कॉलोनी में सब्जी बेचने पहुंचे। हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण सब्जियों के ठेल भी कम ही निकले।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें