फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फंसे बाहरी श्रमिकों को दो माह मिलेगा फ्री खाद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों एवं जिले में फंसे बाहरी जिलों व प्रांतों के श्रमिकों को केंद्र सरकार दो माह तक नि:शुल्क खाद्यान उपलब्ध कराएगी। योजना के तहत चिह्नित लाभार्थी प्रवासी श्रमिकों को अस्थाई राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं शासन स्तर से जारी निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने ब्लाक व तहसीलवार प्रवासी व जिले में फंसे बाहरी श्रमिकों का चिह्निकरण शुरू करा दिया है। आत्मनिर्भर भारत योजनांतर्गत चिह्नित श्रमिकों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम चावल एवं एक किलोग्राम चना उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना-19 से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के कारण जिले के विभिन्न ब्लाकों व तहसीलों में सैकड़ों प्रवासी एवं बाहरी जिलों के श्रमिक फंसे हुए हैं। इन श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जरूरी खाद्यान उपलब्ध कराने की योजना है। केंद्र सरकार ने इसके तहत जारी बजट का दस प्रतिशत अंश प्रवासी एवं विभिन्न जिलों में फंसे बाहरी श्रमिकों को दो जून की रोटी उपलब्ध कराने के लिए किया है। इन लोगों को को माह मई एवं जून में नि:शुल्क खाद्यान उपलब्ध कराया जाएगा। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए शासन ने प्रशासन को ब्लाक व तहसील क्षेत्रों में श्रमिकों का 25 मई तक चिह्नित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
नि:शुल्क मिलेगा चावल व चना
शासन द्वारा निर्देशों के तहत प्रवासी व जिले में फंसे चिह्नित श्रमिकों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम चावल एवं एक किलाग्राम चना दिया जाएगा। शासन ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी गठन के निर्देश दिए हैं। कमेटी में सीडीओ, एडीएम, पंचायत राज अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त एवं जिला पूर्ति अधिकारी को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तहसील व ब्लाक स्तर से प्रवासी श्रमिकों एवं जिले में फंसे बाहरी श्रमिकों की सूची तैयार करने को कहा गया है। एआरओ के अनुसार सूची आगामी 24 मई तक फाइनल कर ली जाएगी।
विज्ञापन

सतीश चंद, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें