फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में अनावश्यक घूमने वालों पर प्रशासन की नजरें हुई टेड़ी

विज्ञापन
जसराना- अनावश्यक रुप से घूमने वाले पर लगवाई उठक बैठक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। लॉकडाउन में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने युवाओं को पकड़कर उठक-बैठक लगवाईं तो कुछ को लाठियों से पीटा।
विज्ञापन

जसराना के मुख्य चौराहे पर एसडीएम कुमार चंद्र के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहनों के साथ चार पहिया वाहन चालकों से सख्ती से पूछताछ की गई। जरूरी कार्य से जा रहे लोगों को मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी गई।
वहीं अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों पर पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया। पुलिस ने चौराहे पर ही लोगों से उठक-बैठक भी लगवाई तो पुलिस द्वारा कई वाहनों के चालान काटे। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें