फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अब एक साइड से एंट्री व होगा निकास

विज्ञापन
थाना रसूलपुर एवं सुभाष तिराहे पर एक साइड को पूरी तरह से बंद कर दिया है एसएसपी सचिंद्र पटेल निरीक्? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। हाईवे पर रास्ता खोलने के साथ बाजार की ओर से आने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। शहर में शनिवार को एक साइड से वाहनों को प्रवेश देने और निकासी की व्यवस्था लागू कर दी गई। पुलिस द्वारा शनिवार को जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिले में बिहार के चार जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने शनिवार को शहर में एक ओर से सुभाष तिराहे से ही प्रवेश और निकासी कराने की व्यवस्था कर दी। एक साइड को पूरी तरह से बंद कर दिया है। वहीं हाईवे पर एक साइड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शहर के गांधी पार्क चौराहा, नालबंद चौराहा पर सिर्फ ड्यूटी करने वालों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
इधर, शनिवार को डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल ने लॉकडाउन का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को चेतावनी दी कि लापरवाही नहीं बरतें। बिना वजह किसी को परेशान नहीं करें। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करें। इधर, शनिवार को 59 बैरियरों पर पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने 627 वाहनों के चालान काटे और 5100 रुपये शमन शुल्क वसूले।
विज्ञापन

सात रिपोर्ट दर्ज कर दस को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ दक्षिण प्रमोद मलिक, रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, एसओ उत्तर नीरज मिश्रा, रामगढ़ श्याम सिंह, लाइनपार से कमलाशंकर की गाड़ियां बाजार में दौड़ती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें