फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना तेरहवीं से वापस लौटे परिवार के 19 लोगों के लिए गए सैंपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के संदेह में मुरैना में तेरहवीं में शामिल होकर लौटे नगला मिर्जा के एक परिवार के 19 सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि मुरैना में आयोजित तेरहवीं में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

विगत 20 मार्च को मुरैना में एक तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमें दुबई से लोग आए थे। रिश्तेदारी के कारण तेरहवीं में नगला मिर्जा का एक परिवार भी शामिल हुआ था। तेरहवीं में शामिल लोगों में 10 लोग पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में कार्यक्रम में शामिल होने वाले रिश्तेदारों की भी सूची बनाई गई। बताया जा रहा है कि समारोह में 800 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।
शनिवार दोपहर मुरैना सीएमओ का फोन आया तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग टीमें जांच के लिए नगला मिर्जा दौड़ पड़ी। विभागीय लोगों के मुताबिक बच्चे, महिलाएं सहित परिवार के 19 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक इनको क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि मुरैना एक कार्यक्रम में परिवार शामिल हुआ था। मुरैना स्वास्थ्य विभाग से जानकारी लगने पर परिवार को ट्रेस कराकर 19 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें