फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने लॉकडाउन के दौरान शहर के नागरिकों को खाद्य सामग्री, दवाएं, पानी, सब्जी की आपूर्ति के लिए दुकानदारों को अधिकृत कर दिया है। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे दुकानों पर आपूर्ति करने के साथ घरों पर सामान पहुंचाएंगे। इसके पास दुकानदारों व स्टाफ के जारी किए जाएंगे।
21 दिन के लॉकडाउन के दौरान किसी भी सामान की जरूरत होने पर डीएम ने शहर में चिह्नित दुकानदारों द्वारा आपूर्ति कराई जाएगी। इसमें परचून विक्रेताओं में हिमायूंपुर में मुरारीलाल गुप्ता, जैन कटरा पठानान में विशाल जैन, सुहागनगर माता मंदिर के सामने संजीव कुमार, बोधाश्रम आदित्य भारद्वाज, सुहागनगर क्षेत्र में दीपक टक्कर, सुहागनगर माता मंदिर के सामने सचिन यादव, शिकोहाबाद अड्डा फिरोजाबाद चंद्रमोहन, आजाद नगर में विद्याराम शंखवार, बैंदी में संतोष प्रजापति, मथुरानगर में सूरजपाल शंखवार, डाकबंगला में राजबहादुर, सदर बाजार में रजत जैन, सदर बाजार में तंजीव अहमद, सत्यनगरटापा कलां में कश्मीर सिंह, इटावा रोड दक्षिणी चपाती स्टोर, इटावा रोड दक्षिणी किचिन स्टोर, माता वाली गली हिमायूंपुर अभय गुप्ता, आदर्शनगर फिरोजाबाद सोनू गुप्ता, नगला मिर्जा बड़ा मक्खन सिंह, आर्चिडग्रीन प्रवीन जैन, गोवर्धन सिंह की ठार में भारत सिंह को अधिकृत किया है।
मेडिकल स्टोर संचालक भी अधिकृत
सुहागनगर में दीपक टक्कर, बोधाश्रम रोड पर राजकुमार उपाध्याय, मथुरा नगर में डॉ. रामबहादुर, आसफाबाद में शैलेंद्र प्रताप सिंह, बजरंग नगर जलेसर रोड राकेश कश्यप व नगला भाऊ में बाईपास रोड पर मैं. आरएस मेडिकल स्टोर, सुहागनगर थाना दक्षिण मैं. शक्ति मेडिकल स्टोर, सुहागनगर सेक्टर एक मैं. आरती मेडिकल स्टोर, आगरा गेट में मनोज मेडिकल स्टोर, गांधी पार्क चौराहा मैं. जनकल्याणम मेडिकल प्वाइंट, गोशाला के सामने मैं. आशा मेडिकल स्टोर, आगरा गेट मैं. जयशंकर मेडिकल स्टोर, सिनेमा चौराहा स्थित इमरजेंसी कैमिस्ट, सदर बाजार में मास्टर श्रीपतिलाल मेडिकल स्टोर व रेलवे फाटक के पास आसफाबाद रसूलपुर मैं.राजेश मेडिकल स्टोर, मटसेना रोड आसफाबाद में रिचा मेडिकल स्टोर, नगला बरी चौराहा मैं. लतीफ मेडिकल स्टोर, रैपुरा रोड रामगढ़ राजपूत मेडिकल स्टोर, नगला मिर्जा बड़ा पुलिस की कालोनी के पास मैं. गुरुमुख मेडिकल स्टोर, नगला करन सिंह कोटला रोड मै. कटारा मेडिकल स्टोर, जलेसर रोड विभव नगर तिराहा मैं.जनकल्याण मेडिकोज, गली नं. तीन महावीर नगर के सामने करबला हिमायूंपुर रोड मैं मंजू मेडिकल स्टोर, देवनगर करबला रोड मैं. एआर मेडिकल स्टोर, महावीर नगर गली नं. दो मैं. शुभम मेडिकल स्टोर को घर-घर दवाएं पहुंचाने के लिए अधिकृत किया है।
यहां से खरीदें सब्जी....
शिकोहाबाद अड्डा पर शाहरुख, शिकोहाबाद अड्डा में अकरम, मथुरानगर गली नं. दो मनोज कुमार, सत्यनगर टापाकलां में कश्मीर सिंह, एटा चौराहा शिकोहाबाद के लिए हरीशचंद्र को नामित किया है।
जलापूर्ति
टापाकलां जलेसर रोड ब्रजेश कुमार राठौर, हिमायूंपुर मनीष कुमार राठौर को अधिकृत किया है।