फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में 27 नवंबर को एक चूड़ी व्यापारी की स्कूटी डिक्की से अज्ञात चोरों ने पांच लाख रुपयों से भरा थैला चोरी कर लिया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। एसएसपी ने चोरों की गिरफ्तारी के एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था। चोरों की लोकेशन राजस्थान के सीकरी में मिली है। चोर पिछले कई दिन से वहीं डेरा जमाए हुए हैं। टीम वहां के लिए रवाना हो गई हैं। थाना रसूलपुर के नया रसूलपुर करतार नगर निवासी वीरेंद्र कुमार चूड़ी कारोबारी हैं। वह 27 नवंबर को रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक्सिस बैंक से रुपये निकालने के लिए गए थे। उन्होंने गोदाम के खर्चे व मजदूरों को बांटने के लिए बैंक से पांच लाख रुपये निकाले थे और थैले में रखकर स्कूटी के डिक्की में रख दिए थे। इसके बाद वह नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग में गए थे।
जहां से वापस आकर देखा तो स्कूटी की डिक्की से रुपयों से भरा थैला गायब था। पुलिस ने नगर निगम के कैमरे चेक किए तो वह खराब पड़े थे। इसके बाद आसपास के कैमरे खंगाले गए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगा दिया। काफी खोजबीन के बाद चोरों की लोकेशन राजस्थान के सीकरी में मिली है। चोर पिछले कई दिनों से सीकरी में ही डेरा जमाए हुए हैं।
पांच लाख की चोरी के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस को भी लगा दिया गया था। चोरों की लोकेशन राजस्थान के सीकरी में मिली है। टीम को रवाना कर दिया गया है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-सौरभ दीक्षित, एसएसपी