फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पासपोर्ट कार्यालय के लिए जगह का किया निर्धारण

Thu, 02 Jan 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के मुख्य डाकघर में नए वर्ष में पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना का काम पूरा हो जाएगा। विभाग ने इसकी कवायद काफी तेज कर दी है। डाकघर में स्थान का चिह्नांकन करने के साथ इसकी रिपोर्ट पासपोर्ट विभाग को भेज दी है। मई 2025 तक इसकी स्थापना का काम पूर्ण हो जाएगा। फिरोजाबाद-मैनपुरी संभाग के डाक अधीक्षक आरएस शर्मा ने कहा कि फिरोजाबाद के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना के लिए स्थान के चिह्नांकन का काम निदेशक डाकसेवा आगरा मंडल आगरा शशि उत्तम के निर्देशन में कर लिया गया है। स्थान तय होने के साथ अब इसका निरीक्षण पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों की ओर से भी किया जाएगा। पासपोर्ट विभाग के अफसरों के निरीक्षण हो जाने के साथ ही इसकी स्थापना का काम तेजी से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर के साथ अन्य सामान की खरीदारी किए जाने के साथ स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद व मैनपुरी संभाग के डाक अधीक्षक आरएस शर्मा बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद के मुख्य डाकघर में आए। उन्होंने पूरे दिन यहां बैठकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के साथ उनको डाक बीमा योजना की काफी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लेबर काॅलोनी में सहायक डाक अधीक्षक का कार्यालय मुख्य डाकघर में स्थापित कर दिया गया है। जबकि पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना का काम मई तक पूर्ण होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि स्थान का चिह्नांकन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें