टूंडला में अवैध खनन में पकड़ गए ट्रैक्टर ट्रॉली आदि
- फोटो : टूंडला में अवैध खनन में पकड़ गए ट्रैक्टर ट्रॉली आदि
टूंडला। मिट्टी का अवैध खनन रुक नहीं रहा है। रविवार को सुबह तहसील प्रशासन व खनन अधिकारी ने पचोखरा क्षेत्र में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। एटा की ओर जा रहे गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर को पकड़कर सीज किया है।
एसडीएम अनुराधा सिंह को रविवार सुबह चार बजे करीब सूचना मिली कि थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला रइया में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। उन्होंने तहसीलदार राखी शर्मा और खनन अधिकारी मफतलाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने संयुक्त रूप से बताए स्थान पर छापा मारा तो खनन में लगे माफियाओं में खलबली मच गई। टीम को देख वे भाग खड़े हुए। मौके से मिट्टी खोद रहा लोडर टेंपो और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टीम ने जब्त कर लिया।
इधर, एटा रोड पर सुबह छह बजे करीब गिट्टी लेकर जा रहे ओवरलोड डंपर को भी तहसीलदार ने पकड़ लिया। जंडेल सिंह निवासी धौलपुर ने बताया कि वह ग्वालियर से गिट्टी लेकर एटा जा रहा था। पकड़े गए डंपर को उन्होंने सीज करा दिया। इसके साथ ही तीनों वाहनों को मंडी समिति परिसर में खड़ा करवा दिया गया।