फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लोडर टेंपो ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 18 May 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व लोडर टैंपो संवाद
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर शनिवार देर रात दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों और लोडर चालक गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। लोडर चालक और बाइक सवार दो बालकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव नगला दल निवासी 16 वर्षीय तरुण सिंह अपने गांव के ही 10 वर्षीय प्रांशु चौहान और सात वर्षीय बादल सिंह को लेकर सिकरारी के केपी मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गया था। रात्रि 10 बजे करीब तीनों दावत खाकर बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। दावत खाकर एक ही मोटर साइकिल से नगला दल के लिए लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही श्रीनगर के पास पहुंची तभी एटा की ओर से आ रहे लोडर टेंपो ने सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार तरुण, प्रांशु व बादल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक लोडर टेंपों के शीशे को तोड़ती अंदर घुस गई, जिससे लोडर चालक भी गंभीर घायल हो गया। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। रविवार दोपहर घायल तरुण की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल प्रांशु, बादल व लोडर चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक किशोर तरुण के पिता मोहन सिंह ने टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक तरुण तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसने इसी वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें