फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, फाइनेंसकर्मी की मौत

Sat, 14 Dec 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में मैक्स पिकअप लोडर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक फाइनेंस का काम करता था और एक बेटी का पिता था। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।गांव कुर्री कूपा निवासी हर्षित (25) शुक्रवार रात कोटला चुंगी के पास स्थित अपने फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी रूपसपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घटना में उनके काफी चोटें आईं। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें आगरा के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता गिरिजाशंकर ने बताया कि मृतक एक बेटी का पिता था। फाइनेंस का काम कर वह अपने परिवार का खर्च चलाता था। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पिकअप पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें