फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी में लदा कोयला धधका, हड़कंप

Mon, 13 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर रात भटिंडा थर्मल पावर हाउस जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में लदे कोयले में आग लग गई। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत मालगाड़ी को टूंडला रेलवे स्टेशन के जीएल लाइन में ले जाया गया। वहां मौजूद दमकलों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। करीब नौ घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन


बिहार के कलारी स्टेशन से चलकर थर्मल पावर भटिंडा जाने वाली कोयले से लदी भटिंडा स्पेशल मालगाड़ी रविवार रात एक बजे करीब हिरनगांव रेलवे स्टेशन से गुजरी तो उसकी एक बोगी में लदे कोयले में आग धधक उठी। रेल कर्मियों की नजर बोगी से उठते धुआं और आग पर गई तो उनके होश उड़ गए। तुरंत रेलवे प्रशासन को आग लगने की जानकारी दी गई। इसके बाद ट्रेन को टूंडला स्टेशन की जीएल लाइन पर ले जाया गया। सूचना पर दमकल और अधिकारी पहुंच गई। ओएचई लाइन को बंद करा दिया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। करीब नौ घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।

तो होता गंभीर हादसा
रेल अधिकारियों का कहना था कि यदि समय रहते आग की जानकारी नहीं मिलती तो हादसा गंभीर होता। मालगाड़ी यदि आगे निकल जाती तो दमकलों के पहुंचने में समय लगता और कोयला में लगी आग भीषण हो जाती। 
विज्ञापन



नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में फौजियों ने यात्रियों पीटा
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर फौजियों ने यात्रियों की पिटाई कर दी। ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। रेलवे पुलिस ने फौजियों को समझाने का प्रयास किया तो वह झगड़े पर आमादा हो गए। कोच को अंदर से बंद कर लिया। करीब 25 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
नई दिल्ली से चलकर गुवाहाटी जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सोमवार सुबह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन करीब आधा दर्जन से अधिक फौजी सवार हुए थे। ट्रेन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलते ही फौजियों ने पहले से सीटों पर बैठे यात्रियों को उठाना शुरू कर दिया। जब यात्रियों ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे कोच में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने घटना को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यात्रियों को सीट पर बैठाने का प्रयास किया तो फौजी उनसे भी भिड़ गए। उन्होंने कोच को अंदर से बंद कर लिया। इसी बीच सिग्नल होने पर चालक ने ट्रेन को चलाने का प्रयास किया तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। किसी तरह यात्रियों को समझाबुझाकर दूसरे कोचों में सवार किया गया तब करीब 25 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।


दो दिन पूर्व भी फौजियों ने इसी ट्रेन में पीटे थे यात्री
गुवाहाटी के लिए सीधे जाने वाली नार्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन में फौजी काफी तादात में यात्रा करते हैं। पंजाब से लेकर बीच के स्टेशनों से सवार होने वाले फौजी एक होते जाते हैं और फिर उनके सामने किसी की नहीं चलती। दो दिन पूर्व भी इसी ट्रेन में अलीगढ़ स्टेशन से चढे़ फौजियों ने यात्रियों को पीटा था। तब भी रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें