फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किसानों की सदमे से मौत

Mon, 13 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को देख किसान सदमे में है। सोमवार को फरिहा टूंडला में तीन किसानों ने बर्बाद फसल के सदमे से दम तोड़ दिया।

नगला कोठी निवासी श्रीकृष्ण (50) पुत्र रघुनाथ ने साढ़े तीन बीघा में गेहूं की फसल की थी। पिछले दिनों हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गई। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा। रविवार को हुई बारिश ने बची हुई फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। इससे श्रीकृष्ण की तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर एसडीएम रवींद्र कुमार, तहसीलदार व लेखपाल गांव पहुंच गए। हालांकि परिवारीजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें