फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कचौड़ी की सब्जी में छिपकली, खाने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत

Sun, 19 Jul 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में कचौड़ी की सब्जी में छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। सब्जी खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में युवक की ओर से हलवाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक हलवाई की दुकान से कचौड़ी की सब्जी ली गई थी। सब्जी खाने के दौरान उसमें छिपकली मिलने की बात सामने आई। सब्जी खाने वाले कन्हैया की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने इस मामले में हलवाई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें