फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिओ और जीने दो के संदेश से गूंजी सुहागनगरी

Tue, 19 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
जिओ और जीने दो के संदेश से गूंजी सुहागनगरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सत्य व अहिंसा के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी के 2615 वें जन्म कल्याणक महोत्सव की धूम रही। सुबह प्रभात फेरी निकाली और दोपहर में रसूलपुर में स्थित राजा दालमील से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। बैंडबाजों की भक्ति संगीत की धुनों पर अनुयायी नाचते-गाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में रसूलपुर स्थित राजादाल मील के निकट से शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा ने मुख्य डोले की आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। सत्य अहिंसा की गूंज सुनाई देने लगी। भगवान महावीर के जयकारों एवं बैंडबाजों की भक्ति एवं संगीत की धुनों के साथ शामिल झांकियां आगे बढ़ना शुरू हो गईं। शोभायात्रा नालबंद चौराहा, नाले की पुलिया एवं इमामबाड़ा चौराहा से घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा होते हुए मेला स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में ऊंट पर सवार हुए नगाड़ा वादक, घुड़ सवार जैन समाज के ध्वज लेकर चल रहे थे। झांकियों में मुख्य रूप से भगवान नेमीनाथ की बरात, भगवान महावीर का पालना, जिनवाणी रथ सहित अन्य कई झांकियां शामिल थीं। भगवान महावीर का जिओ और जीने दो का संदेश, शाकाहार बनो के नारे अंकित कई तख्तियां थीं। सबसे अंत में मुख्य डोला चल रहा था। डोले के आगे जयंती समिति के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक चल रहे थे। नगर के श्री दिगंबर जैन पाठशाला के छात्र-छात्राएं भगवान महावीर के रथ के आगे सफाई करते हुए चल रहे थे। मुख्य रथ पर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा की श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी। पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा मेला प्रांगण में पहुंचने के बाद वहां श्रीजी का अभिषेक किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, समिति के अध्यक्ष निमिष जैन, शैलेंद्र जैन शैली, टोनी जैन, सुधीर कुमार जैन, अरुण जैन, कुलदीप मीत्तल, संजय जैन, नीतेश अग्रवाल जैन, योगेंद्र प्रकाश जैन, महेंद्र जैन, जितेंद्र जैन,अजय जैन एडवोकेट, संजीव जैन, प्रमोद जैन, सुनील जैन, अमित जैन, सुनील जैन आदि शामिल रहे।

डांडिया रहा आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा के दौरान छात्राओं के द्वारा रंग बिरंगी पोशाक के साथ किया जा रहा डांडिया काफी आकर्षण का केंद्र रहा। शुरूआत से अंत तक टोली डांडिया का प्रदर्शन करती दिखाई दी।
विज्ञापन


स्कूली छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी
भगवान महावीर जयंती के मौके पर सुबह छदामीलाल जैन मंदिर से स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसमें करीब 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पीडी जैन कालेज के सामने स्थित मेला प्रांगण में संपन्न हुई। भारत विकास परिषद ने चित्रकला प्रतियोगिता कराई। रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर अहिंसा का संदेश दिया।

सामाजिक संस्थाओं ने किया स्वागत
भगवान महावीर जयंती शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर भारत विकास परिषद, महावीर संगठन, जैन मिलन संगठन सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। ठंडे पेय एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया।

सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
शाम को मेला पंडाल में हुए कार्यक्रम में बच्चों के कदम मंच पर थिरकते दिखे। आइवे इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मां का दिल नृत्य नाटिका ने लोगों का दिल ही जीत लिया। हर किसी ने इस नृत्य नाटिका की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें