नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पालीवाल हॉल में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते भाजपाई। स्रोत स्वयं
- फोटो : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पालीवाल हॉल में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते भाजपाई। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर की अगुवाई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में पालीवाल हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुनाया गया। इसमें काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, राजेंद्र बोहरे, राकेश शंखवार, सुनील शर्मा, महानगर महामंत्री आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, प्रमोद बघेल मौजूद रहे। संवाद