फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध विक्रेताओं की सूची बनाने में जुटे पंचायत सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला उदी (पहाड़पुर) में दूध की सप्लाई करने वाले ग्रामीण को कोरोना पॉजिटिव मिलने के मामले को पुलिस एवं प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। पंचायत सचिवों के माध्यम से गांव-गांव दूध का काम करने वालों की सूची बनाने का क्रम शुरू हो गया है। इसके साथ ही कौन सा दूधिया किस क्षेत्र में दूध की सप्लाई की जा रही है यह जानकारी जुटाई जा रही है। सुहागनगरी में कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को पुलिस एवं प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। खासतौर से थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला उदी (पहाड़पुर) निवासी दूध का काम करने वाला ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इसे गंभीरता से लिया है। क्योंकि यदि दूधिया कोरोना पॉजिटिव हो गए तो फिर यह बीमारी गांव-गांव तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

यही कारण था कि इसकी चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने गांव-गांव में दूध का काम करने वाले (दूधियों) की सूची बनानी शुरू कर दी है। यह जिम्मेदारी सीडीओ नेहा जैन एवं डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के निर्देशन में पंचायत सचिवों को सौंपी है। पंचायत सचिवों के द्वारा उनकी ग्राम पंचायतों में दूध का काम करने वाले युवकों के नाम, पिता का नाम व उनके मोबाइल नंबर के साथ वह दूध की आपूर्ति शहर में किस क्षेत्र में करते हैं इसका ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। ताकि यह पता चल सके कि दूधिया किस क्षेत्र में आपूर्ति करते हैं। इसके साथ कोरोना पॉजिटिव मिले परिवारों को दूध की आपूर्ति करने वालों का चिह्नांकन किया जा रहा है। इनकी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें