फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर भरवाने जा रहे साइकिल सवार से नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। रसोई गैस सिलिंडर भरवाने जा रहे युवक बाइक सवारों ने खुद के पुलिसकर्मी बताते हुए नौ सौ रुपये की नकदी छीन ली। पीड़ित ने रोते हुए चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। क्षेत्रीय नागरिकों ने चंदा कर उसे सिलिंडर भरवाने के पैसे देकर रवाना किया। थाना टूंडला के गढ़ी जाफर त्रिलोकपुर एवं हाल निवासी एटा रोड गांव बुर्ज शिकोहाबाद श्रीकिशन पुत्र विजय पाल सिंह राजू कश्यप के मकान में किराये पर रहता है। रसोई गैस सिलिंडर खत्म होने पर वह उसे भरवाने साइकिल से उसायनी धीरपुरा जा रहा था।
विज्ञापन

शिकोहाबाद से नए बाईपास होते हुए इंदरई गांव के पास दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और पुलिसकर्मी बताते हुए तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान श्रीकिशन की जेब में मिले नौ सौ रुपये की नकदी लेकर आरोपी युवक भाग खड़े हुए। पीड़ित ने चौराहे पर आकर तैनात पुलिस कर्मियों के घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इस पर श्रीकिशन मौके पर ही रोने लगा। इस पर मौके पर मौजूद सुभाषचंद्र गुप्ता, राष्ट्र प्रकाश धनगर, शीलेंद्र कुमार कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप ने नौ सो रुपये का चंदा कर उसेे रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें