शिकोहाबाद में विद्युत अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के कारण वह पोल से नीचे गिर पड़ा। लाइनमैन का शव सरकारी अस्पताल में तीन घंटे तक रखा रहा, लेकिन विभाग के किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। इस कारण परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। नसीरपुर इंस्पेक्टर ने परिजन को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अरांव के नगला चेन निवासी सत्यवीर सिंह (45) विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। वह सोमवार को गांव बढ़ाईपुरा के समीप विद्युत पोल पर चढ़कर विद्युत केबल को सही करने का काम कर रहा था। सुबह 9 बजे करीब कर्मचारी ने कमी को दुरूस्त कर दिया। जिसके बाद उसको करंट लग गया।