फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लाइनमैन को लगा करंट, खंभे से गिरकर हुआ घायल

Sat, 13 Jun 2026 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
संयुक्त अस्पताल में उपचार करवाता घायल लाइनमैन। स्रोत संवाद - फोटो : संयुक्त अस्पताल में उपचार करवाता घायल लाइनमैन। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। माधौगंज स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल के पास शनिवार दोपहर काम करने के दौरान संविदा लाइनमैन करंट लगने के कारण खंभे से गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसके सिर में चोट आ गई।
विज्ञापन

गांव जलालपुर निवासी संविदा लाइनमैन चंद्रपाल शनिवार दोपहर करीब दो बजे ज्ञान ज्योति स्कूल के निकट बिजली के खंभे पर फेज बांधने का कार्य कर रहा था। उसने शटडाउन ले रखा था। आरोप है कि खंभे पर काम करने के दौरान किसी इन्वर्टर से बैक करंट लाइन में आ गया, जिससे चंद्रपाल को करंट लगा। इससे वह खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल लाइनमैन को उसके साथियों ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी हरी सिंह, अवर अभियंता अजय कुमार तथा अन्य विद्युत कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। जिन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। उपखंड अधिकारी हरी सिंह ने बताया कि घायल लाइनमैन की स्थिति में अभी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें