संयुक्त अस्पताल में उपचार करवाता घायल लाइनमैन। स्रोत संवाद
- फोटो : संयुक्त अस्पताल में उपचार करवाता घायल लाइनमैन। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। माधौगंज स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल के पास शनिवार दोपहर काम करने के दौरान संविदा लाइनमैन करंट लगने के कारण खंभे से गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसके सिर में चोट आ गई।
गांव जलालपुर निवासी संविदा लाइनमैन चंद्रपाल शनिवार दोपहर करीब दो बजे ज्ञान ज्योति स्कूल के निकट बिजली के खंभे पर फेज बांधने का कार्य कर रहा था। उसने शटडाउन ले रखा था। आरोप है कि खंभे पर काम करने के दौरान किसी इन्वर्टर से बैक करंट लाइन में आ गया, जिससे चंद्रपाल को करंट लगा। इससे वह खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल लाइनमैन को उसके साथियों ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी हरी सिंह, अवर अभियंता अजय कुमार तथा अन्य विद्युत कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। जिन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। उपखंड अधिकारी हरी सिंह ने बताया कि घायल लाइनमैन की स्थिति में अभी सुधार है।