फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़िया ने उड़ाई 24 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव खेड़ा गनेशनपुर में विद्युत तार पर चिड़िया बैठने से आइसोलेटर फट गया। इससे बिजली के तार टूट गए। इसी के चलते रैपुरा फीडर के 24 गांवों की बिजली करीब तीन घंटे गुल रही।
विज्ञापन

रैपुरा फीडर के अंतर्गत खेड़ा गनेशपुरा में सुबह 10 बजे आइसोलेटर धमाके के साथ फट गया। इससे दो तार भी टूट गए। इसी के चलते 24 गांवों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम पेट्रोलिंग करने पहुंची थी। सुरक्षा की दृष्टि से दोपहर साढ़े 12 से सुहागनगर, एसएन फीडर, पुरुषोत्तम बिहार और आसफाबाद फीडर की सप्लाई को बंद करा दिया गया।
इससे तीन घंटे तक आधे शहर में बिजली का संकट बना रहा। सप्लाई ठप होने से कई लोगों के कामकाज प्रभावित रहे। करीब साढ़े तीन बजे सप्लाई शुरू हो सकी। जेई धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि चिड़िया तार पर बैठ गई थी। इसलिए फाल्ट हुआ था। उन्होंने बताया कि तार बदलने में समय लग गया। सुरक्षा की दृष्टि से चार फीडर बंद कराए गए थे। करीब साढ़े तीन बजे सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें