फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी बरसात से पीएम आवास की दीवार ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबद। मंगलवार रात को आई आंधी-बारिश के कारण राजा का ताल और गौंछ फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 30 गांवों में 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर डिस्क टूट गई थी। कई स्थानों पर अलग-अलग कारणों से फाल्ट हो गए थे। किंतु रात होने के राजा का ताल और गौंछ फीडर की विद्युत सप्लाई को चालू नहीं किया जा सका। टीम सुबह होते ही पेट्रोलिंग करने में जुट गई। कई स्थानों पर हुए फाल्ट को सही किया गया। टूटे तारों को जोड़ा गया। इस कारण सुबह 9.30 बजे के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी।
रात में सप्लाई न होने से गांवों में अंधेरा छाया रहा। सुबह पानी की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ी। सुहागनगर क्षेत्र में दो पोल आंधी से गिर गए। हालांकि अंडरग्राउंड सप्लाई होने के कारण कोई दिक्कत नहीं आई। किंतु विद्युत विभाग की टीम ने रात्रि में दोनों ही पोल को सही करा दिया था।
विज्ञापन

एक्सईएन डीपीएस चौहान ने बताया कि गौंछ और राजा का ताल फीडर की विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी। सुबह चालू कराया जा सका है। चूंकि रात्रि के समय पेट्रोलिंग आधी हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें