फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाया जाएगा ट्रैफिक नियमों का पाठ

Sun, 15 Nov 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों की जानकारी चालकों देने के लिए यातायात पुलिस के साथ लोक नागरिक कल्याण समिति भी पहल करेगी। इसके लिए पांच दिवसीय शिविर का आयोजन सुभाष तिराहा पर किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देेते हुए लोक नागरिक कल्याण समिति के सचिव सतेंद्र जैन ने बताया कि 16 नवंबर को आम जनता को ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने पर फूल भेंटकर जागरूक किया जाएगा। इससे वह ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकें। 17 और 18 नवंबर को हेलमेट न पहनने वालों को हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए या तो उन्हें चालान कटवाना होगा या  हेलमेट खरीदना होगा। 19 नवंबर को आटो चालकों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें उन्हें ठीक ढंग से और सुरक्षित तरह एवं सही दिशा में आटो चलाने की शपथ दिलाई जाएगी। 20 नवंबर को स्कूलों में सेमिनार का आयोजन होगा। सेमिनार में ट्रैफिक के नियमों की सही जानकारी एवं दिशा निर्देश दिए जाएंगे। सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत, टीएसआई मनोज यादव, केके जैन, डीपीएस राठौर, आरती गुप्ता, हितेश कुशवाहा, महेंद्र जैन, डा. उमाशंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें