फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों को पढ़ाया गांव के विकास का पाठ

Thu, 24 Dec 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नवनिर्वाचित प्रधानों की कार्यशाला में उनके अधिकार बताए गए। साथ ही गांव का चहुंमुखी विकास कराने का आह्वान किया गया। प्रधानों को गांव खुले में शौचमुक्त करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानों को भ्रष्टाचार से दूर रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

निगम के पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में प्रधानों के आने का क्रम सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। प्रधानों को संबोधित करते हुए डीएम विजय किरन आनंद ने कहा देश में आज 70 करोड़ लोग खुले में शौच करते हैं। इससे बीमारी फैल रही है। हम रक्षाबंधन के दिन मां बहनों से राखी का धागा बंधवाने के साथ उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं लेकिन मां बहनें शौचालय के अभाव में घरों के बाहर शौच जाने को विवश हैं। यह कैसा सुरक्षा का वचन? हम सभी को आज ही गांव खुले में शौचमुक्त करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने हर प्रधान से गांव का विकास कराने पर भी जोर दिया। सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा कि मनरेगा योजना से भी अधिक से अधिक काम कराएं। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दें। इस दौरान महिलाओं की सहभागिता पर जोर दिया गया। पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव ने मनरेगा योजना और अन्य योजनाओं, डीएसओ राकेश कुमार ने खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जनवरी 2016 में लागू करने की जानकारी सभी प्रधानों को दी। इधर सीबीओ डा.प्रभंजन शुक्ला ने कामधेनु एवं मिनी कामधेनु योजना, डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कई योजनाओं की जानकारी दी। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के राजीव नयन गुप्ता, जगवीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, इंसाफ अली, एपीओ प्रवीन आदि मौजूद थे।


लग्जरी वाहनों से पहुंचे प्रधान
कार्यशाला के दौरान कई प्रधान लग्जरी वाहनों के साथ पहुंचे। अधिकांश प्रधानों ने वाहनों को गांधी पार्क के चौराहे के बाहर खड़ा किया।

पुलिस फोर्स रहा मुस्तैद
डीएम, सीडीओ के साथ जिला स्तरीय अफसरों एवं जिले के प्रधानों की भीड़ के कारण कहीं जाम की स्थिति नहीं बनें। इसके कारण प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


-----फोटो-------
कोई घूंघट की ओट में तो कोई पैन डायरी के साथ दिखा सक्रिय
डीएम की कार्यशाला में कई महिला प्रधान घूंघट की ओट में दिखाई दीं तो कई डायरी पेन के साथ एक-एक प्वाइंट को नोट कर रहीं थी। ‘अमर उजाला’ ने जब प्रधानों से कार्यशाला के बारे में पूछा तो उनका यह था जबाव।

मड़वा की प्रधान जनदेवी घूंघट की ओट में थीं। हाईस्कूल तक शिक्षित होने के बावजूद वह डीएम विजय किरन आनंद ने क्या-क्या जानकारी दी, नहीं बता सकी। कई सवालों पर पति की ओर निहारती दिखीं। बोलीं की गांव में नाली खड़ंजा एवं स्कूल की बाउंड्रीवॉल कराऊंगी।


मदनपुर ब्लाक की पटसुई नगला मीर की प्रधान मनोज देवी अपने पति फौरन सिंह के साथ आई थीं। कक्षा आठ तक शिक्षित मनोज बोलीं गांव में शौचालय बनवाऊंगी। प्रयास होगा गांव  की चहुंमुखी विकास हो।

एका ब्लाक की ईखू ग्राम पंचायत की प्रधान मंजूलता के हाथ में डायरी पेन था। डीएम, सीडीओ की ओर से बताई योजनाएं अंकित थीं। प्वाइंट खुद बना रखे थे। सवाल पर बोलीं रिटायर्ड डिप्टी बीएसए हूं। 2013 में रिटायर्ड हुई थी। मेरा प्रयास होगा कि शिक्षा की व्यवस्था को सुधारा जाए। गांव को खुले में शौच मुक्त कराऊंगी।


लढ़ूपुर चकरपुर की प्रधान रेखा तिवारी पति के साथ घूंघट की ओट में दिखीं। डीएम एवं अन्य अफसरों ने क्या बताया सवाल पर कुछ बोलने के बजाय शरमाते हुए पति की ओर देखने लगीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें