अपनी मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील पर प्रदर्शन किया
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शिकोहाबाद तहसील पर विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने शुक्रवार को धरना दिया। लेखपालों की मांग है कि लेखपालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई वापस हो।
लेखपाल संघ के तत्वावधान में तहसील के लेखपालों द्वारा तहसील परिसर में धरना प्रारंभ कर दिया। लेखपालों ने मांग की कि लेखपाल बृजपाल सिंह और राघवेंद्र के विरुद्ध की गई कार्रवाई वापस हो। लेखपालों की सेवा पुस्तिकाएं जल्द पूर्ण कराई जाएं। वहीं लेखपालों द्वारा पूर्व और वर्तमान एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की गई। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा। मंत्री चंद्रभानु सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और शासन को लेखपालों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि मांगें पूर्ण नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, बृजेश उपाध्याय, चंद्रभान सिंह, बृजपाल सिंह, रामबाबूू, विनय कुमार, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।