फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज हुई सीवर लाइन, दूषित पानी से परेशान आर्यनगर के वाशिदें

विज्ञापन
आर्य नगर क्षेत्र में सीवर लाइन जोड़ने के लिए किया गया गड्ढा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जल निगम द्वारा मोहल्ला आर्यनगर में डाली गई सीवर लाइन क्षेत्रीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई। सीवर लाइन लीकेज होने से आर्यनगर में घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। पानी के साथ झाग आ रहे हैं। यह समस्या पिछले 15 दिनों से है। दूषित पानी के कारण करीब दो हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

मोहल्ला आर्यनगर की गलियों में जल निगम द्वारा करीब एक माह पूर्व सीवर लाइन डाली गई थी। सीवर लाइन डालने के बाद नगर निगम ने आर्यनगर की गलियों का निर्माण भी करा दिया। पिछले करीब 15 दिन पूर्व सीवर लाइन लीकेज होने के कारण गली नंबर 10, 11, 12, 13 और 14 के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी की समस्या सीवर लाइन लीकेज होने के कारण हुई है। इस संबंध में नगर निगम और जलकल विभाग के अफसरों के साथ क्षेत्रीय पार्षद को भी अवगत कराया जा चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। स्थिति यह है कि जो पानी आता है, उसका प्रयोग न तो रसोई में किया जा सकता और न ही अन्य किसी कार्य में। इसलिए बाहर से पानी मंगाकर काम चलाया जा रहा है। दूषित पानी से करीब दो हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें