फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील आज हाईवे करेंगे जाम

Thu, 22 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 खंडपीठ की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल के क्रम में बुधवार को न्यायालय परिसर में बैठक का आयोजन बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन





बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि खंडपीठ की मांग को लेकर 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे हाईवे जाम किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन डीएम को साैंपा जाएगा। वहीं 23 जनवरी को रेल ट्रैक जाम करेंगे। बैठक के समापन के बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए डीएम आफिस पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम विजय किरन आनंद को ज्ञापन सौंपा। बैठक का संचालन कर रहे महासचिव सर्वेश यादव ने कहा कि आंदोलन को गति मिली तो शासन को जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के साथ ही आगरा में ही खंडपीठ की स्थापना करनी होगी। इसके साथ ही अन्य वक्ताओं में रामबाबू शर्मा, अब्दुल सलाम, धर्म सिंह यादव, नूर मोहम्मद, अजय यादव, सुरेश चंद्र साहू, सलीम खां, एसएन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें