फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बांके बिहारीजी के दर्शन कर लौट रहे अधिवक्ता का फोड़ा सिर

Sun, 01 Mar 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। वृंदावन में बांके बिहारीजी के दर्शन कर घर लौट रहे एक अधिवक्ता को गांव के ही युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। घायल अधिवक्ता ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चुल्हावली निवासी प्रवीन कुमार जिला न्यायालय के अधिवक्ता हैं। वह शुक्रवार शाम वृंदावन बांके बिहारीजी के दर्शन करने गए थे। देरशाम जब वह घर वापस लौट रहे थे। टूंडला पहुंचकर वह हाईवे से पैदल-पैदल बनकट रोड से गांव आ रहे थे। तभी रास्ते में पहले से खड़े गांव के ही एक युवक ने उन्हें रोक लिया तथा गाली-गलौज करने लगा।
उन्होंने विरोध किया तो अपने साथी के साथ मिलकर उन पर डंडे से हमला बोल दिया। सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें