फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त, झूठे आंकड़े दिखा रही सरकार : सुमन

Fri, 29 Aug 2025 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन। - फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन बृहस्पतिवार को रजावली में हुई बालिका की हत्या पर परिजन को ढांढस बंधाने पहुंचे। लौटते समय टूंडला में उन्होंने वार्ता करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून नहीं, जंगलराज बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। कागजों में आंकड़े चाहे कुछ भी हों, अपराधों के जो आंकड़े हैं, पूरे हिंदुस्तान में उत्तर प्रदेश अव्वल है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कानून व्यवस्था पर टिप्पणी की है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी नहीं है। ये जो ताबड़तोड़ अपराध हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ हुई वारदात हृदय विदारक है। दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार हो रहे हैं। इस दौरान महाराज सिंह धनगर, संदीप यादव, विवेक यादव, गौरव जादौन, सत्येंद्र धनगर, अमित चौधरी, रामवीर धनगर, कमलेश यादव, विष्णु चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें