फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेनों की लेटलतीफी बनी रेल यात्रियों के लिए मुसीबत

Fri, 07 Feb 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ट्रेनों की लेट-लतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे तक की देरी से चलीं। अप व डाउन की तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया। ट्रेनों के लेट व रद्द होने से बर्फीली हवाओं के बीच रेलयात्रियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

दो दिन से लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड को फिर से बढ़ा दिया है। ट्रेनों के लेट व रद्द होने से रेल यात्रियों को ठंडी हवाओं में बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। रेल प्रशासन ने अप की मूरी एक्सप्रेस, बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस व डाउन की हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।
इधर अप की पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अवध एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मरुधर एक्सप्रेस तीन घंटे, मगध एक्सप्रेस दो घंटे, गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें